पर्यावरण के नुकसान
मानव द्वारा प्रकृति से अधिक छेड़-छाड़ के परिणामस्वरूप कुछ गम्भीर विनाशकारी प्रक्रियाएँ जैसे सुनामी, जंगल में आग लगना, बाढ़, भूमंडलीय ताप के कारण सूखा, समुद्र तल का उठना, ओजोन परत का क्षय जो कैंसर का कारण बनती हैं, जन्म लेती हैं। इसके अलावा मृदा के दूषित होने से भूमि की क्षति भी होती है। निर्माण उद्योग इन पर्यावरण समस्याओं में एक बहुत बड़ा योगदान देते हैं। निर्माण सामग्री के अधिक उपयोग के कारण साधनों का विस्तृत क्षय होता है। विश्व भर में एक वर्ष में निर्माण सामग्री 10 लाख टन अपशिष्ट पदार्थ उत्पन्न करती है। निर्माण सामग्रियों के उत्पादन में अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। जिसके परिणामस्वरूप अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होती है तथा स्टील और सीमेंट की उत्पादन ऊर्जा क्रमशः 32 व 7,8 MJ/Kg होती है। सीमेंट सबसे अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करता है। निर्माण सामग्रियों की प्रक्रिया और इनके परिवहन में सबसे अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होती है। यदि संपूर्ण विश्व में निर्माण सामग्रियों की खपत इसी तरह से होती रही तो वर्ष 2050 तक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्पादन 3-5 अरब मीट्रिक टन पह...

Comments
Post a Comment